Surya Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य के जाते ही मेष और मिथुन की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का भी हाल 

Sun transit in Anuradha Nakshatra: ज्योतिष में जिस सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है वह 19 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है. सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने से किस राशि की बदलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सूर्य नक्षत्र गोचर 2025
NDTV

Surya Ka Anuradha Nakshatra Me Gochar: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य भी अन्य ग्रहों की तरह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। वहीं अनुराधा नक्षत्र मेहनत और सफलता का कारक माना जाता है। अब 19 नवंबर 2025 को सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्यदेव यहां 2 दिसंबर तक तक रहेंगे। इस अवधि में यानी करीब 2 सप्ताह तक सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि वाले जातकों के लिए सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ के लिए यह गोचर परेशानी भरा हो सकता है। आइए जानते हैं, सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि
सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर मेष राशि वाले लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नव विवाहितों के संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे। नौकरी अच्छी चलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती पूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपकी आय प्रभावित हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। सीनियर्स के साथ सावधानी से पेश आएं। सेहत का ध्यान रखें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। लाइफ स्टाइल बेहतर होगा। आपकी आय भी अच्छी रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी अच्छी चलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। 

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का समय थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। रिश्तों के लिए यह समय अच्छा नजर नहीं आ रहा है। वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। अभी कोई बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गोचर का यह समय अनुकूल रहेगा। रिश्ते बेहतर बनेंगे। संतान को लेकर भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन लाभ भी होगा। 

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी। निवेश से भी लाभ होगा। सेहत भी सामान्य रहेगी। 

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर सकारात्मक रहेगा. गोचर की यह अवधि आपके लिए लाभकारी रहेगी. इस दौरान आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। इस अवधि में वृश्चिक राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर अच्छा चलेगा। परिवार के साथ भी आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। सेहत भी अच्छी रहेगा। 

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक रहेगा। रिश्ते अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए अवसर भी मिलेंगे। अभी आप सेविंग्स भी कर सकेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। 

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। 

कुंभ राशि
सूर्य का यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अभी आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। 

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को गोचर की इस अवधि में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मीन राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है, ऐसे में आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। कार्यस्थल पर भी सावधानी बनाए रखने की जरूरत होगी। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING