Dhanu Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें, कार्यस्थल पर होगी अधिक मेहनत की जरूरत, पढ़ें धनु राशि का राशिफल

Sagittarius Horoscope Today 24 April 2026, Dhanu Rashifal: कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें. पढ़ें धनु राशि का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 | Dhanu Horoscope Today

Sagittarius Horoscope Today 24 April 2026, Dhanu Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम बाव में गोचर करेंगे. यह भाव परिवर्तन, रहस्य, अचानक घटनाओं और साझा संसाधनों से जुड़ा होता है. आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी और धैर्य रखने वाला रह सकता है. मन में कुछ अनिश्चितता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें. 

यह समय आत्मविश्लेषण और गहराई से सोचने के लिए अच्छा है. आप अपने जीवन के कुछ पुराने मुद्दों को समझने और उन्हें सुलझाने की कोशिश करेंगे. किसी गुप्त योजना या काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन उसे अभी गोपनीय रखना बेहतर होगा. अचानक खर्च या वित्तीय बदलाव की संभावना भी बनी रह सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. 

कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें. यदि आप साझेदारी में काम करते हैं, तो पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी. मानसिक तनाव, थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है. ध्यान, योग और पर्याप्त आराम आपके लिए बेहद जरूरी है. पानी अधिक पिएं और अनावश्यक चिंता से बचें.

उपाय: आज “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. काले तिल, उड़द दाल या कंबल का दान करना शुभ रहेगा. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में सहायक होंगे.

Advertisement

शुभ रंग: आज आपके लिए नीला और बैंगनी रंग शुभ रहेंगे.

Featured Video Of The Day
NDTV EXCLUSIVE | दुनिया के सबसे पुराने Tarapur Atomic Power Station से NDTV की रिपोर्ट चौंका देगी!
Topics mentioned in this article