Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 का सम्बन्ध चन्द्रमा से होता है. ऐसा जातक जन्म से इमोशनल, केयर करने वाला और सौम्य स्वभाव का होता है. ओवरथिंकिंग की समस्या इनके लिए जीवन में दिक्कत देती है. इनका स्वभाव शक्की टाइप होता है. आज केतु और चंद्र का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : गलतफहमी और कंफ्यूजन की वजह से आज ऑफिस में साथियों से थोड़ा विवाद हो सकता है.संभव है कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को हर्ट कर सकता है. आज किसी नये बड़े प्रोजेक्ट पर प्लानिंग हो सकती है. आज आपके लिए सीखने का दिन है. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें.
फाइनेंस : आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. भावुक होकर किसी भी खर्च को ना करें. यदि आप किसी नई योजना में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे आज आपको बचना होगा. पूर्व में की गई पॉलिसी आदि से आपको लाभ हो सकता है. आर्थिक निर्णय सोच समझकर लें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपको मूड स्विंग की समस्या हो सकती है. किसी से बात करने का मन नहीं करेगा. प्रेम संबंधों में आप थोड़ा भावुक और हर्ट महसूस करेंगे. प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच बहस की वजह से संबंधों में दरार हो सकती है. अपनी बात को खुल कर जीवनसाथी के साथ व्यक्त करें. सम्बन्ध मधुर होंगे, लेकिन सावधान रहना होगा.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म














