मूलांक 2 राशिफल 27 अप्रैल : जातकों को रिस्क लेना पड़ सकता है भारी, धैर्य से मिलेगी सफलता !

आज के दिन का अंक है 5 जो कि पूरी तरह बुध के ज्ञान, कम्युनिकेशन लेकर आपकी दिनचर्या को प्रभावित करने आ रहा है. आज के दिन 5 अंक की ऊर्जा आपके लिए जीवन में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता और आत्मविश्वास लेकर आ रहा है. आईए जानते हैं कि मूलांक 2 के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 2 : मूलांक 2 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 27 अप्रैल 2026 का दिन?

Personality Number/ मूलांक 2 - किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके अंदर आपकी भावनाएं उमड़ उमड़ कर आपको भावुक कर सकती है. निर्णय लेते समय थोड़ा कंफ्यूजन होगा इसके लिए आपको अपना मानसिक संतुलन ठीक रखना होगा.

Career / करियर : आज दिन भर आपके कामों में प्रगति धीमी-धीमी होगी. ऑफिस में अथवा व्यवसाय स्थल पर किसी साथी के बीच कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. आज धैर्य रखना ही आपकी सफलता की कुंजी है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. बेहतर होगा कि किसी निर्णय को आज के दिन में ना करें.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आर्थिक रूप से रिस्क लेना भारी पड़ सकता है. आधार की स्थिति आपकी स्थिर रहेगी पर धीमी गति से कार्य चलते रहेंगे. अथॉरिटी या किसी पार्टी से आने वाला पेमेंट आज रुक सकता है. भावनात्मक और दिखावे के लिए खर्च न करें. अपने पैसे को सेविंग या फिक्स करने के बारे में विचार करें.

Love and Personal Life / लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज बार-बार ओवर थिंकिंग की समस्या से पार्टनर और जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है. आज आपको अकेलापन महसूस होगा इसके लिए आपको अपने पार्टनर की आवश्यकता महसूस होगी. पुरानी यादें आपको मानसिक रूप से दिक्कत कर सकती है. सिंगल लोगों की लव स्टोरी आज शुरू हो सकती है.

Advertisement

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal