Libra Horoscope Today 20 April 2026, Tula Rashi Ka Rashifal: तुला राशि के लिए आज उच्च के चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे. आपके अष्टम भाव को सक्रिय करता है. यह स्थिति अचानक परिवर्तन, रहस्य, मानसिक गहराई और अप्रत्याशित घटनाओं का संकेत देती है. रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग, पुरातत्व विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. परन्तु अन्य के लिए यह दिन थोड़ा सावधानी और धैर्य रखने वाला हो सकता है.
सुबह से ही मन में अस्थिरता या किसी बात को लेकर चिंता महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के जोखिम या बड़े निर्णय से बचना बेहतर रहेगा. यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसे धीरे-धीरे और जांचकर आगे बढ़ाएं. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता आवश्यक है. किसी प्रकार का अनावश्यक खर्च या निवेश नुकसान दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएं.
दोपहर के बाद भी ऊर्जा में अचानक बदलाव महसूस हो सकता है, इसलिए अपने मन को शांत रखना जरूरी है. किसी भी विवाद या बहस से दूर रहें, खासकर कार्यस्थल और पारिवारिक मामलों में. पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, लेकिन संवाद से स्थिति सुधारी जा सकती है. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक समझ बनाए रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान और आराम पर ध्यान दें.
उपाय: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें. किसी गरीब को काले तिल और उड़द दान करें.














