राशि

जुलाई 23-अगस्त 22

व्यक्तित्व

राशि आपके व्यक्तित्व का आईना है। इसके जरिए किसी व्यक्ति के गुण, दोष, स्वभाव, विशेषताएं, लकी रंग, लकी दिन सहित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सिंह राशि (Leo) राशि चक्र की पांचवी राशि है। भारतीय ज्योतिष में चंद्रमा से राशियों का निर्धारण होता है जबकि पश्चिमी ज्योतिष में इसका निर्धारण सू्र्य की स्थिति से होता है। मायपंडित के सीईओ कल्पेश शाह बता रहे है सिंह राशि (Simha rashi) की विशेषताएं और उससे जुड़े लोगों के स्वभाव के बारे में-

सिंह राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष

गणेशजी का कहना है कि सिंह अग्नि तत्व की राशि है इसीलिए सिंह राशि के लोग अपनी ऊर्जा और उत्साह के लिए जाने जाते हैं। इन जातकों की ऊर्जा अक्सर एक जैसी बनी रहती है। सिंह राशि के जातक आत्मनिर्भर होते हैं और अपनी आजादी से समझौता नहीं करते। सिंह राशि (Leo) के जातक अपने करीबियों की बहुत देखभाल करते हैं, और अपने रिश्तों के लिए कोई भी त्याग देने को तैयार रहते हैं। ये जातक अपनी हर खास चीज की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हैं। यह सुंदरता का बहुत मान करते है और साथ ही किसी भी सुन्दर चीज या व्यक्ति की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

सिंह राशि वालों की खास बातें

अनुकूलता - मेष, कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कन्या व मीन

असंगतता - वृषभ, तुला, मकर व कुंभ

लकी रंग - सुनहरा, लाल और सूर्य से जुड़े रंग

लकी दिन - रविवार

लकी रत्न - माणिक्य

लकी नंबर - 1, 4, 9, 10

खासियत

सिंह का राशिचिह्न शेर होता है, इसीलिए सिंह राशि के लोग साहसी, बुद्धिमान और स्वाभाविक लीडर होते हैं। वे जोश से भरपूर होते हैं और मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। सिंह राशि के लोग बहुत महत्वाकांक्षी भी होते हैं और अपने किसी भी क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते हैं। ये जातक अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं, और अपने राशिचिन्ह की तरह ही ऐशो-आराम वाला जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। सिंह राशि के लोग बहुत आशावादी होते हैं और अच्छा जीवन जीने की कला जानते हैं। वे आसानी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

कमजोरी

सिंह राशि के लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। इन जातकों के कई कार्य अप्रत्याशित हो सकते हैं। ये कभी भी संतुष्ट नहीं होते। सिंह जातक हमेशा लीडर बनने की कोशिश करते हैं लेकिन जब उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होती तो वे उग्र बन जाते हैं। इनकी हर व्यक्ति को अपने अनुसार चलाने की मंशा होती है, इसीलिए कई बार ये दूसरों पर हावी हो जाते हैं। सिंह को चाटुकारिता पसंद आती है और ये अपनी आलोचना नहीं सुन पाते, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है। अक्सर में अति नाटकीय, ईर्ष्यालु और बहुत जिद्दी हो जाते हैं।

स्वामी ग्रह

गणेश का मानना है कि सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, इसीलिए ये जातक बुद्धिमान और ऊर्जावान होते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का मुखिया है। सूर्य केंद्र में होता है ठीक इसी तरह सिंह राशि का जातक भी केंद्र में होता है। यह जातक नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। इनके आसपास के लोग इनकी ऊर्जा से खुद को उत्साहित महसूस करते हैं। कई बार इनकी ऊर्जा का संतुलन भी जरूरी होता है अन्यथा ये अपनी बातों से किसी को ठेस भी पहुंचा सकते हैं।

स्वास्थ्य

सिंह राशि का संबंध हृदय, पीठ, रीढ़ और रक्त से होता है। सिंह जातको को अक्सर ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ये जातक कभी-कभी हृदय रोग या हृदय गति से भी परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही इन्हें अक्सर शरीर के दाएं हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। रीढ़ की हड्डी या पीठ में दर्द की समस्या भी इन्हे परेशान कर सकती हैं।

करियर

गणेशजी के अनुसार सिंह (Simha) राशि के जातक जन्मजात लीडर होते है इसीलिए टीम लीडर या मैनेजर का पद इनके लिए सही होगा। ये स्वयं का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। किसी भी प्रशासनिक पद पर भी इनका प्रदर्शन अच्छा होगा। राजनीति, कानून, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र इनके लिए अच्छे साबित होंगे।

उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.