Jupiter Transit 2023: साल 2023 में बृहस्पति देव कब करेंगे गोचर, जानें डेट और गुरु ग्रह के उपाय

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Jupiter Transit: साल 2023 में इस दिन होगा बृहस्पति ग्रह का गोचर.

Jupiter Transit 2023, Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है. वे वैभव, धन, संपदा के कारक ग्रह हैं. पंचांग के मुताबिक देव गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किये थे. मीन राशि में वे मार्गी अवस्था अर्थात सीधी चाल में प्रवेश किये थे. उसके बाद 24 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो गए थे. गुरु एक बार फिर मीन राशि में 24 नवंबर 2022 को मार्गी हुए है.

देव गुरु हुए मार्गी | Guru Margi Gochar 2023

देव गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट से मीन राशि में सीधी चाल से चल रहें हैं. वे यहां पर 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करने के पहले तक संचरण करेगे.  मीन राशि में सीधी चाल से चलने के कारण कई राशियों को विशेष लाभ होगा तो वहीं सिंह राशि, तुला राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के लोगों को नुकसान भी हो सकता है. जिनकी कुंडली में गुरु अशुभ हैं, उन्हें गुरु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए ये उपाय जरूर करना चाहिए.

कुंडली में गुरु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के उपाय

नाभि पर केसर का तिलक लगाने से गुरु प्रसन्न होते हैं और अशुभ फल प्रदान करना बंद कर देते हैं.

किसी जरुरतमंद को पीले वस्त्रों का दान करेंं.

गुरु को शुभ बनाने के लिए भगवान ब्रह्मा की उपासना करनी चाहिए. इससे भी गुरु की अशुभता दूर होती है.
अपने गुरु का सम्मान करें.

गुरु को प्रसन्न करने के मंत्र : गुरु को प्रसन्न करने के लिए इनमें से किसी एक मंत्र का जाप नियमित रूप से करें. इससे कुंडली में गुरु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.

Advertisement

गुरु ग्रह के मंत्र

  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:
  • ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:
  • ॐ गुं गुरवे नम:
  • ॐ बृं बृहस्पतये नम:
  • ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या रुकवा पाएंगे ईरान-अमेरिका की जंग? | Mic On Hai | Trump