कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज उच्च के चंद्रमा आपके लाभ यानि एकादश भाव में गोचर करेंगे. आपके लाभ भाव को सक्रिय करता है. यह स्थिति आपके लिए अत्यंत शुभ है. क्योंकि यह आय, मित्रता और इच्छापूर्ति से जुड़ी होती है.
आज का दिन आपके लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. सुबह से ही आपको किसी अच्छी खबर या अवसर की प्राप्ति हो सकती है. प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे. बड़े भाई बहनों के लिए भी लाभ की स्थिति रहेगी या उनसे आपको लाभ और सहयोग मिलेगा.
संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मित्रों, सहकर्मियों या नेटवर्क के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है या किसी नई योजना में प्रगति देखने को मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और आपके प्रयासों की सराहना होगी.
यदि आप नौकरी में हैं, तो वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं. व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय नए ग्राहक और बेहतर आय का संकेत देता है. पारिवारिक जीवन में भी खुशी और सहयोग बना रहेगा. किसी प्रियजन से मुलाकात या बातचीत मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. लेकिन अधिक व्यस्तता से बचना जरूरी है.
उपाय: “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का 108 बार जाप करें और गुड़-चावल का दान करें.














