फरवरी ही क्यों है सबसे छोटा महीना? 2000 साल पुरानी रोमन कहानी में बताया इसके पीछे की कहानी

Why February Has 28 Days: कभी सोचा है कि फरवरी बाकी महीनों से छोटी क्यों है? 30 या 31 दिन की जगह सिर्फ 28. मामला साइंस से ज्यादा इतिहास और थोड़े से अंधविश्वास का है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सर्दियों का मौसम गिनती में नहीं था शामिल...जानिए फरवरी की सच्चाई

February 28 days: आज हम जिस Gregorian calendar का इस्तेमाल करते हैं, वह सीधा सादा नहीं है. इसकी जड़ें प्राचीन रोम से जुड़ी हैं. शुरुआत में रोमन कैलेंडर चांद के हिसाब से चलता था. साल में सिर्फ 10 महीने होते थे, मार्च से दिसंबर तक. सर्दियों के महीनों को गिना ही नहीं जाता था.

ये भी पढ़ें:-1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राजरोमन राजा का फैसला (Decision of a Roman King)

बाद में रोमन राजा Numa Pompilius ने जनवरी और फरवरी को जोड़ा ताकि साल पूरा हो सके, लेकिन 12 महीनों में दिन बांटते वक्त गड़बड़ हो गई. रोमन लोग सम संख्या को अशुभ मानते थे. ऐसे में फरवरी को छोटा कर दिया गया. फरवरी को मृतकों से जुड़े रीति रिवाजों का महीना भी माना जाता था, इसलिए इसे 28 दिन पर रोक दिया गया.

Photo Credit: Unsplash

जूलियस सीजर का सुधार (Julius Caesar's Reform)

फिर आए Julius Caesar. उन्होंने चंद्र कैलेंडर की जगह सौर आधारित Julian calendar लागू किया. इसके बावजूद फरवरी 28 दिन की ही रही. हर चार साल में एक दिन जोड़कर लीप ईयर बनाया गया. 1582 में Pope Gregory XIII ने सुधार कर ग्रेगोरियन कैलेंडर लागू किया, जो आज दुनिया में चलता है. Why February has 28 days सवाल सिर्फ जिज्ञासा नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि कैलेंडर इंसानी फैसलों और इतिहास का नतीजा है. 

ये भी पढ़ें:-इजराइली शख्स बना ब्राह्मण, जनेऊ बदलने का बताया तरीका, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan | T20 World Cup: आज भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, देशभर में जीत की दुआएं!Surya | Salman