Rise and Fall Season 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, गौतम और प्रियंका को हराकर हासिल की जीत

राइज एंड फॉल सीजन 2 का फिनाले हो गया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को हराकर शहजाद पूनावाला ने विनर की ट्रॉफी  हासिल कर ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राइज एंड फॉल सीजन 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाले रियलिटी शो राइड एंड फॉल सीजन 2 (Rise and Fall Season 2) के विनर शहजाद पूनावाला बन गए हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता और राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला शो के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल होते थे. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की और 35 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. राइज एंड फॉल 2 का विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.  

प्रियंका और गौतम को हराकर बने राइज एंड फॉल 2 के विनर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए गए इस शो में आखिरी मुकाबले में प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी भी शहजाद पूनावाला के साथ थे. जहां शहजाद ने शो जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की तो वहीं प्रियंका पहली रनर-अप रहीं. जबकि गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप बने. वहीं शो के टॉप-6 फाइनलिस्ट में शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका तिवारी थे. 

ये भी पढे़ं- जियोहॉटस्टार पर सत्ता और साजिश का दिखेगा खेल, ढाई चाल सीरीज का टीजर रिलीज

सुर्खियों में रहे शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला का सफर राइज एंड फॉल 2 में चर्चा में रहा. शो में उनकी सबसे बड़ी लड़ाई सिवेट तोमर के साथ देखने को मिली थी, जिसमें दोनों के बीच हुई तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वहीं नियमों के उल्लंघन के चलते सिवेट तोमर शो से बाहर हो गए. हालांकि इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल और गौतम गुलाटी से भी शहजाद पूनावाला की लड़ाई देखने को मिली. इसके अलावा शुरुआत में स्वरा भास्कर संग भी उनके मतभेद रहे. लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते ठीक हो गए.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- सुहाना ने गाया किंग का तू मिल जाए गाना, Ed Sheeran की लिपसिंक देख हैरान पापा शाहरुख बोले- वह बहुत तेज गाते हैं  

Featured Video Of The Day
अमेरिका मिड टर्म चुनाव के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट में बड़ा भूचाल!
Topics mentioned in this article
Shehzad Poonawala
Rise And Fall 2

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं