Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज, बदल गई फुलेरा की दुनिया, प्रधानपति बने बनराकस का जलवा

Panchayat Season 5 Trailer: ओटीटी की दुनिया की मशहूर सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फुलेरा की दुनिया बदल गई है. बनराकस प्रधानपति बन गए हैं. जानें प्राइम वीडियो की सीरीज में और क्या है खास?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज, प्राइम वीडियो पर लौटेगी फुलेरा की दुनिया
YouTube
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर प्राइम वीडियो पर आ गया है. पिछले काफी समय से पंचायत 5 का इंतजार फैंस को था. लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और टीवीएफ और प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पंचायत के पांचवे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद वर्सेस मंजू देवी, बृजभूषण, सचिव जी, प्रहलाद चाचा और विकास देखने को मिल रहा है. वहीं पंचायत चुनाव जीतने के बाद फुलेरा में आने वाले बदलाव और बवाल की झलक देखने को मिली है. इस प्रोमो को देखकर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू हो गया है और अब वह 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

प्राइम वीडियो पर पंचायत 5 का आया ट्रेलर

प्राइम वीडियो के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है. लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है. वहीं सचिवजी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं. इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है. क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Fulera First Glimpse: पंचायत 5 के ट्रेलर से पहले नए प्रधान पति बनराकस ने दिखाई नए फुलेरा की झलक, प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो

पंचायत के निर्देशन ने कही ये बात

सीरीज के सह-निर्माता, सह-रचनाकार और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, “चार सीजन के दौरान पंचायत भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बन गई है. यह सफर इसलिए खास रहा है क्योंकि दर्शकों ने इसके किरदारों और फुलेरा की दुनिया को खूब प्यार दिया है. हर सीजन में हमारी कोशिश रही है कि इस दुनिया को आगे बढ़ाया जाए, साथ ही सीरीज की असलियत और सादगी भी बरकरार रहे. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह रही है कि कहानी में कुछ नया लाया जाए, लेकिन उसकी सादगी और सच्चाई को बनाए रखा जाए. प्राइम वीडियो के साथ हमारा लंबे समय से चला आ रहा सहयोग इस सफर का एक अहम हिस्सा रहा है. इसने हमें इस दुनिया को और बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक आजादी दी है. मुझे इंतजार है कि दर्शक फुलेरा की इस नई कहानी को देखें और इसका आनंद लें.”

Advertisement

पंचायत 5 में कौन-कौन आएगा नजर

पंचायत 5 के ट्रेलर में मंजू देवी (नीना गुप्ता) और उनके पति बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव), भूषण उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार), क्रांति देवी (सुनीता राजवर), सचिव जी (जितेंद्र कुमार), विकास (चंदन रॉय), रिंकी (सान्विका) और प्रहलाद चाचा (फैसल मलिक ) देखने को मिले.  इसके अलावा विधायक जी (पंकज झा) की भी देखने को मिल गई है. इसके अलावा बिनोद और माधव जैसे किरदार भी देखने को मिल रहे हैं. 

प्राइम वीडियो पर इस दिन आएगा पंचायत सीजन 5

पंचायत के अबतक चार सीजन आ चुके हैं, जिसमें पंचायत सीजन 4 का अंत क्रांति देवी के प्रधान और बनराकस के प्रधानपति बनने पर हुआ था. वहीं पंचायत 5 की शुरूआत भी इसी ट्विस्ट से होती हुई दिखेगी. प्राइम वीडियो ने हाल ही में कुछ मजेदार प्रोमो शेयर करने के बाद बताया था कि 3 दिसंबर 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

Featured Video Of The Day
मुख्तार अंसारी का साम्राज्य तोड़ने वाले शख्स से सुनिए क्या हुआ था? | SSP Anurag Arya EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Panchayat 5
Panchayat 5 Trailer
Panchayat Season 5
Prime Video
Panchayat Season 5 Trailer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं