Panchayat Season 5 Song: पंचायत 5 का 'रंग डाली रे' गाना रिलीज, 4 सिंगर की आवाज, प्रधानजी ने बजाया हारमोनियम तो सचिवजी-रिंकी ने नवंबर की ठंड मे खेली होली

Panchayat Season 5 Song: प्राइम वीडियो की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत सीजन 5 का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके बाद से सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. पंचायत 5 को लेकर समय-समय पर नए अपेडट आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Season 5 Song: पंचायत सीजन 5 का 'रंग डाली रे' गाना रिलीज, 4 सिंगर की आवाज
NDTV

Panchayat Season 5 Song: प्राइम वीडियो की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत सीजन 5 का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके बाद से सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. पंचायत 5 को लेकर समय-समय पर नए अपेडट आ रहे हैं. लेकिन सीरीज से एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है. जिसमें फुलेरा के सभी वासी होली के रंग में रंगे दिख रहे हैं. लेकिन इस गाने में सारी लाइमलाइट प्रधान जी, सचिव जी और रिंकी ने लूट ली है. पंचायत 5 के इस होली गाने का नाम 'रंग डाली रे' है. 

होली के रंग में डूबे कलाकार

'रंग डाली रे' गाने को चार सिंगर अनुराग सैकिया, उदित नारायण, दीपाली साठे और जूनो ने मिलकर गाया है. इस गाने के वीडियो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक होली के रंग में डूबे दिख रहे हैं. 'रंग डाली रे' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सीरीज के फैंस गाने को देख अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बात करें पंचायत सीजन 5 की तो इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है. इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है. पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी. 

पंचायत का ट्रेलर

बीते दिनों रिलीज हुए पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिवजी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं. इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है. क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ें | Panchayat 5 Release: प्रधान पति बनराकस ने मनाया जश्न, बिनोद और विधायक जी भी जमकर नाचे, फैंस बोले- फुलेरा का..

Advertisement
Featured Video Of The Day
परिसीमन में 1971 का आधार क्यों? कैसे बदलेगा संसद का पूरा गणित?
Topics mentioned in this article
Panchayat 5
Panchayat 5  fulera
Panchayat 5  new Video
Panchayat 5  release Date
Panchayat 5 2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं