Panchayat Sesaon 5 Release: बनराकस की शर्त पूरी, बताया कब बताएंगे प्राइम वीडियो के पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट

Panchayat Sesaon 5 Release: पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर फुलेरा प्रधान क्रांति देवी और प्रधानपति बनराकस की शर्त पूरी हो गई है, जिसके बात खुलासा हो गया है कि कब पंचायत 5 की रिलीज डेट बताएंगे.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Sesaon 5 Release: प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का अपडेट, बनराकस ने किया ऐलान
NDTV
नई दिल्ली:

Panchayat Sesaon 5 Release: प्राइम वीडियो की नंबर वन इंडियन सीरीज पंचायत के सीजन 5 के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने बता दिया है कि वह प्राइम वीडियो पर पंचायत 5 की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हाल ही में बनराकस की पत्नी और फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी ने प्रधानपति बनराकस (दुर्गेश कुमार) को पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए पहले 1 करोड़ हार पहनाने की मांग की थी, जिसे फैंस ने भी मिलकर कुछ ही समय में यह लक्ष्य पूरा कर दिया. लेकिन फिर 10 करोड़ फूलों का हार पहनाने की शर्त रख दी, जिसे लगता है फैंस ने पूरा कर दिया है. इसके बाद बनराकस ने बता दिया है कि वह कब पंचायत के सीजन 5 का ऐलान करेंगे. 

प्राइम वीडियो ने बनराकस की शर्त पूरी होने का बताया वीडियो 

प्राइम वीडियो सीरीज ‘पंचायत' के फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. फुलेरा से एक बड़ी खबर सामने आई है. बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने आखिरकार शो की बहुप्रतीक्षित वापसी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब फैंस को ‘पंचायत सीज़न 5' की रिलीज़ डेट जानने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा कल यानी बुधवार 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा. फुलेरा के नए प्रशासन और बनराकस की ओर से मिले इस नए अपडेट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘पंचायत सीजन 5' की वापसी की तारीख क्या होने वाली है. 

ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Release: बनराकस और नई प्रधान क्रांति देवी ने बदल दी शर्त, प्राइम वीडियो ने पंचायत 5 की रिलीज का दिया अपडेट

Advertisement

पंचायत के बारे में

पंचायत भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित वेब सीरीज में से एक है, जिसके 4 सीजन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो चुके हैं. इसे द वायरल फीवर (TVF) ने बनाया है. इसकी कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेन्द्र कुमार) की है, जो इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छी नौकरी न मिलने पर उत्तर प्रदेश के गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी करने के लिए मजबूर हो जाता है. इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और वह बृज भूषण दुबे (प्रधान पति), मंजू देवी (प्रधान), विकास, प्रहलाद पांडे और रिंकी से मिलता है. वहीं भूषण (बनराकस) और क्रांति देवी का दुश्मन बन जाता है. 

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, फिर जयपुर में गरजा बुलडोजर
Topics mentioned in this article
Prime Video
Panchayat
Panchayat 5  release Date
Panchayat 5
Banrakas

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं