प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' का पांचवा सीजन 3 दिसंबर को रिलीज हो रहा है, जिसके ट्रेलर रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बनराकस (दुर्गेश कुमार) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रांति देवी, बिनोद, माधव जासूस और विधायक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस इसे एआई कहते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ लोग पंचायत सीरीज के पॉपुलर डायलॉक कहते हुए दिख रहे हैं... देख रहा है बिनोद? सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा तेजी से हो रही है, जिसके बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
पंचायत 5 के बीच नया वीडियो
इंस्टाग्राम पर मैं हूं बनराकस नाम के इंस्टाग्राम पेज पर नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भूषण यानी बनराकस, क्रांति देवी, बिनोद, माधव और विधायक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि आसपास फुलेरा वासी दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, आज शाम की महफिल फुलेरा गांव में. इस पोस्ट पर क्रांति देवी यानी सुनीता राजवर ने रिएक्शन दिया और कहा, यह एआई है. वहीं फैंस ने रिएक्शन दिया है.
एक यूजर ने लिखा, सचिव जी गुस्से में हैं भूषण भाई. दूसरे यूजर ने लिखा, सीजन 5 में भी भूषण जीतना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा, भूषण भाई कुचू पुचू ट्रेलर ला दो प्लीज. चौथे यूजर ने लिखा, भाई ट्रेलर भी दे दो प्लीज. इसके अलावा अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है.
ये भी पढे़ं- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, एक लाइन गाकर वायरल, बिलबोर्ड की लिस्ट में हुआ था शामिल
पंचायत 5 के बारे में
3 दिसंबर 2026 को 'पंचायत' का पांचवा सीजन आ रहा है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इसे शो द वायरल फीवर नाम की कंपनी ने बनाया और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. 'पंचायत सीजन 4' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है, जिस जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा अहम रोल में नजर आए. वहीं कहानी इस मोड़ पर खत्म हुई कि पंचायत चुनावों में बृजभूषण और मंजू देवी चुनाव हार जाते हैं और क्रांति देवी और उनके पति भूषण (बनराकस) फुलेरा के नए प्रधान और प्रधान पति बन जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं