Panchayat 5 Release: बनराकस और नई प्रधान क्रांति देवी ने बदल दी शर्त, प्राइम वीडियो ने पंचायत 5 की रिलीज का दिया अपडेट

Panchayat Season 5 Release: पंचायत 5 की रिलीज को लेकर प्राइम वीडियो की तरफ से नया पोस्ट शेयर कर दिया गया है, जिसमें क्रांति देवी की शर्त के बाद बनराकस को प्यार मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat 5 Release: पंचायत 5 रिलीज डेट के लिए बनराकस ने बदली शर्त
YouTube
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Release: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत का पांचवा सीजन देखने के लिए लगता है कि फैंस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि नई प्रधान क्रांति देवी की शर्त पर बनराकस ने एक और ट्विस्ट ला दिया है. हालांकि लगता है कि पंचायत के फैंस फुलेरा को वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं! बनराकस (दुर्गेश कुमार) की पत्नी और नई प्रधान क्रांति देवी (सुनीता राजवर) ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए पहले 1 करोड़ हार पहनाने की मांग की थी, जिसे फैंस ने भी मिलकर कुछ ही समय में यह लक्ष्य पूरा कर दिया. लेकिन अब इस शर्त को बनराकस ने फिर एक नया ट्विस्ट दिया है. 

पंचायत 5 का रिलीज अपडेट

प्राइम वीडियो के नए इंस्टाग्राम पोस्ट पर बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने एक बार फिर अपनी शर्त बदल दी! फुलेरा के नए पावर सेंटर बन चुके बनराकस ने अब पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए 10 करोड़ हार पहनाने की नई मांग रख दी है. फुलेरा लौटने के लिए फैंस का उत्साह साफ नजर आ रहा है. लेकिन अब सवाल यह है कि क्या बनराकस आखिरकार मान जाएंगे या फिर उनकी कोई नई मांग सामने आएगी?

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो 

Advertisement

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का गुस्सा बढ़ गया है और वह बनराकस और क्रांति देवी के इस पोस्ट पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 को जल्द रिलीज करने की गुजारिश कर रहे हैं. हालांकि बनराकस की बढ़ती मांग के बीच क्या फैंस 10 करोड़ हार पहनाएंगे और पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट अनलॉक करवा पाएंगे. यह देखना मजेदार होगा. इसके अलावा मंजू देवी और उनकी बेटी ने भी बनराकस की इस डिमांड पर नाराजगी जाहिर की है.

पंचायत 5 में क्या होगा? 

जैसा कि पंचायत सीरीज के फैंस जानते हैं कि चौथे सीजन में मंजू देवी, क्रांति देवी से चुनाव हार गई हैं, जिसके बाद सचिव जी की नौकरी बची रहती है या नहीं और प्रहलाद चाचा और मंजू देवी और एक्स प्रधान जी का क्या होता है. यह देखना दिलचस्प होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम

Featured Video Of The Day
PM मोदी की आज बड़ी मंत्रिपरिषद बैठक, देखिए- किन-किन मुद्दों पर खास फोकस?
Topics mentioned in this article
Panchayat 5
Panchayat 5 Release
Panchayat 5 Release Date
Prime Video
Banrakas

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं