अगस्त के महीने में जियो हॉटस्टार पर लगेगा जबरदस्त फिल्मों और सीरीज का भंडार, आप भी बना लें अपनी प्लेलिस्ट

अगर आप भी ओटीटी लवर हैं और अगस्त महीने में अच्छी फिल्मों और सीरीज देखने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें अगस्त महीने में जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली मूवीज और सीरीज की लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अगस्त महीना ओटीटी लवर्स के लिए रहेगा मजेदार, देखें जियो हॉटस्टार रिलीज की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली:

अगस्त का महीना और वीकेंड की शुरूआत मतलब परफेक्ट टाइमिंग अपनी प्लेलिस्ट तैयार करने की. अगर आप भी वीकेंड पर घर पर चिल करने की सोच रहे हैं तो आज हमारे पास आपके लिए है जियो हॉटस्टार पर अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट. तो आप भी देर मत करिए और अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए. 

1. खतरों के खिलाड़ी 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15, 1 अगस्त को कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. ये एक रियलिटी शो है जिसे बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं. खतरों के खिलाड़ी हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे आएगा.

2. भोजपुरी बवाल 

जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल 2 अगस्त को रिलीज होगा. ये एक रियलिटी शो हैं जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे. इसी के साथ इसमें लालू प्रसाद के बेटे तेज यादव भी दिखने वाले हैं. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे भी इस सीरीज मे हैं. भोजपुरी बवाल रात 9 बजे हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. वहीं कलर्स टीवी पर ये 10.30 बजे आएगा. 

Advertisement

3. उयिर 

अगर आपके क्राइम थ्रिलर पसंद है तो, 4 अगस्त को मलयायम भाषा की ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर आप हिंदी मे देख पाएंगे. ये फिल्म रियल बेस्ड घटनाओं पर आधारित है. इसमें कुएं में मिली एक लाश मिलती है. जिसकी जांच को लेकर कहानी आगे बढ़ती है. 

Advertisement

4. ये फितूर तेरा

जियो हॉटस्टार पर 5 अगस्त को ये फितूर तेरा, जो कि स्टार प्लस का डेली सोप सीरियल है स्ट्रीम किया जाएगा. ये एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा शो है जो जियो हॉटस्टार और स्टार प्लस पर 8.30 बजे दिखाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 7 सीरीज, 371 एपिसोड, दुनिया का सबसे बड़ा जॉम्बी यूनिवर्स दिखाएगा नेटफ्लिक्स, OTT पर खेला 4700 करोड़ का दांव

5. द शॉर्ड्स

अगर आपको थ्रिलर सीरीज पसंद है तो. द शार्ड्स आपको पसंद आएगी. ये एक अमेरिकन थ्रिलर सीरीज है, जो जियो हॉटस्टार पर 6 अगस्त को स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी हाई स्कूल के कुछ बच्चों की है, जिनके शहर में एक सीरियल किलर आ जाता है. 

6. द सुपर मारियो गैलेक्सी 

आपके बच्चे के लिए भी जियो हॉटस्टार पर एक एनिमेटेड फिल्म स्ट्रीम की जाएगी. अगर आपको भी एनिमेटेड फिल्में देखना पसंद है तो ये आपको पसंद आएगी. ये 7 अगस्त को रिलीज होगी.

Advertisement

7. हसल सीजन 5

जियो हॉटस्टार पर एक और रियलिटी शो 8 अगस्त को रिलीज होने वाला है. जिसमें कंटेस्टेंट अपना रैप टैलेंट दिखाएंगे. बतादेंगे कि इस रियलिटी शो से अब तक कई फेमस रैपर निकले हैं. इस शो को समर्थ जुरैल होस्ट करेंगे. वहीं इसके जज बादशाह होंगे. ये शो हर शनिवार को 7 बजे स्ट्रीम होगा. 

Advertisement

8. वेलकम टू द जंगल 

कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब 21 अगस्त को ओटीटी पर भी रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमरा, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

9. जंगल टेल्स विद मोगली 

मोगली की कहानी जिसे आपने बचपन में सुना और देखा होगा, उसको बहुत ही जल्द जियो हॉटस्टार पर भी देख पाएंगे. ये एक एनिमेटेड सीरीज है जो 28 अगस्त को स्ट्रीम होगी.

10. माइकल 

ये फिल्म 29 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसमें अमेरिकन पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की लाइफ दिखाई जाएगी. ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी थी. अब ये ओटीटी पर आने जा रही है. 

Featured Video Of The Day
स्पेन में घुसे हजारों घुसपैठिए! मच गया तगड़ा बवाल!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
OTT Release