IMDB पर 7.8 रेटिंग, Jio Hotstar की ये 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज 25 दिनों से बनी हुई है लोगों की पहली पसंद

ओटीटी पर पिछले चार हफ्तों से एक 6 एपिसोड की कॉमेडी-थ्रिलर ट्रेंड कर रही है, जिसमें हर मोड़ पर नया ट्विस्ट है. कहानी का सबसे बड़ा राज क्लाइमैक्स तक छिपा रहता है, इसलिए दर्शक आखिरी एपिसोड तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jio Hotstar की ये 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज 25 दिनों से बनी हुई है लोगों की पहली पसंद
NDTV

OTT पर लगभग हर हफ्ते नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें कुछ ही ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों की वॉचलिस्ट में बनी रहती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही कॉमेडी-थ्रिलर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, जो रिलीज के चार हफ्ते बाद भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. केवल 6 एपिसोड में सिमटी यह सीरीज हंसी, सस्पेंस और दमदार ट्विस्ट का ऐसा कॉम्बो पेश करती है कि दर्शक एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ नहीं पाते. सबसे खास बात यह है कि इसका असली राज आखिर तक नहीं खुलता. ये है जियो हॉटस्टार की चर्चित सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो.

ये भी पढ़ें; अल्का याग्निक ने गाया, एआर रहमान ने सजाया... 25 साल पुराने इस गाने के बिना अधूरी लगती हैं भारतीय शादियां

चार हफ्तों बाद भी ट्रेंडिंग में बरकरार

3 जुलाई को रिलीज हुई 'प्रीतम एंड पेड्रो' लगातार जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. अरशद वारसी और वीर हिरानी स्टारर इस सीरीज ने अपनी सस्पेंस स्टोरी और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर भी इसके कई सीन वायरल हो रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

सीरीज की कहानी प्रीतम पार्कर और पेड्रो गोंसाल्वेस के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में होने वाली घटनाएं कहानी को लगातार दिलचस्प बनाती हैं. एक साइबर क्राइम केस की जांच करते हुए दोनों ऐसे रहस्यों तक पहुंचते हैं, जहां हर एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट सामने आते हैं. यही सस्पेंस दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक बांधे रखता है.

Advertisement

क्लाइमैक्स तक नहीं खुलेगा असली राज

कहानी आगे बढ़ने के साथ पता चलता है कि जिस साइबर अपराधी की तलाश की जा रही है, उसका संबंध प्रीतम की पर्सनल जिंदगी से भी जुड़ा है. इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं और हर मोड़ पर नया रहस्य सामने आता है. मेकर्स ने क्लाइमैक्स को इस तरह तैयार किया है कि अंतिम एपिसोड तक असली सस्पेंस बरकरार रहता है. यही वजह है कि इसे वीकेंड बिंज-वॉच के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जा रहा है.

स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

सीरीज में प्रीतम का किरदार वीर हिरानी ने निभाया है, जबकि अरशद वारसी पेड्रो के रोल में नजर आते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इनके अलावा मोना सिंह, राजेश शर्मा, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोहित चौहान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं, जिन्होंने कहानी को और मजबूत बनाया है.

Advertisement

IMDB पर भी मिली अच्छी रेटिंग

'प्रीतम एंड पेड्रो' को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है. दर्शक इसकी तेज रफ्तार कहानी, हास्य और सस्पेंस से भरपूर स्क्रीनप्ले की सराहना कर रहे हैं. अगर आप ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जिसमें कॉमेडी, थ्रिल और रहस्य का शानदार तड़का हो, तो 6 एपिसोड की यह सीरीज आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना सकती है.

Featured Video Of The Day
Gen-Z भाषा की पूरी ABCD समझिए, क्या एक और छात्र आंदोलन होने वाला है?
Topics mentioned in this article
Pritam And Pedro
JioHotstar
Pritam And Pedro Budget
Pritam And Pedro Review
Pritam And Pedro Trailer