IMDb रेटिंग 8.3, एपिसोड 7, हर एपिसोड में छिपा है ट्विस्ट, एक बार शुरू की ये वेब सीरीज तो छोड़ने का नहीं करेगा मन

बिना शोर मचाए दर्शकों को बांध लेने वाली यह 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर गैंगस्टर, सत्ता की चालों और पारिवारिक दुश्मनी की कहानी दिखाती है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और सस्पेंस हैं, जिसने इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग दिलाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 एपिसोड की जबरदस्त क्राइम थ्रिलर, देखना शुरू किया तो रुकना मुश्किल!
NDTV

हर हफ्ते ओटीटी पर नई-नई सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो बिना ज्यादा शोर मचाए दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. अगर आप ऐसी क्राइम थ्रिलर तलाश रहे हैं, जिसमें गैंगस्टर, सत्ता का खेल, परिवार की दुश्मनी और हर एपिसोड के अंत में नया सस्पेंस देखने को मिले, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सबसे खास बात यह है कि इसे खत्म करने के लिए आपको कई दिन नहीं निकालने पड़ेंगे. सिर्फ 7 एपिसोड की यह सीरीज शुरुआत से आखिर तक कहानी को कसकर पकड़कर रखती है. यही वजह है कि इसे IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग भी मिली है.

हम बात कर रहे हैं 'इसाकापट्नम' की. यह एक क्राइम ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसकी कहानी 1990 के दशक के एक काल्पनिक बंदरगाह पर आधारित है, जहां अपराध, राजनीति, सत्ता और पारिवारिक टकराव की कहानी साथ-साथ चलती है. 

कहानी में क्या है खास?

कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो दूसरे शहर से आकर अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बना लेता है और धीरे-धीरे इलाके का सबसे खतरनाक डॉन बन जाता है. पूरा इलाका उसके नाम से कांपता है. लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी अपनी बेटी ही उसके सामने खड़ी हो जाती है. वह अपने पिता की हिंसा और अपराध की दुनिया को चुनौती देती है. यहीं से कहानी में लगातार नए ट्विस्ट आते हैं.

इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबाई है. सिर्फ 7 एपिसोड में कहानी को बिना खींचे आगे बढ़ाया गया है. लगभग हर एपिसोड के आखिर में ऐसा मोड़ आता है कि अगला एपिसोड तुरंत देखने का मन करता है. अगर आपको लंबे सीजन वाली सीरीज पसंद नहीं हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

Advertisement

एक्टिंग भी जीत लेती है दिल

सीरीज में सत्यदेव कंचराना ने गैंगस्टर की भूमिका में दमदार अभिनय किया है. वहीं ईश्वरी राव ने भी अपने किरदार को मजबूती से निभाया है. दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस कहानी को और असरदार बनाती है. अगर आपको अपराध, सस्पेंस और राजनीति के मेल वाली ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें हर एपिसोड के बाद नया सवाल खड़ा हो जाए, तो यह सीरीज आपको निराश नहीं करेगी. कम एपिसोड, तेज रफ्तार कहानी और 8.3 की आईएमडीबी रेटिंग इसे इस वीकेंड के लिए एक बढ़िया ओटीटी चॉइस बनाती है.

ये भी पढ़ें: पहले दिन सिर्फ 25 लाख, छठे दिन 5 लाख, स्पाइडर-मैन की आंधी में उड़ गई राघव जुयाल की फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली में भारी बारिश के बाद नेहरू नगर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम
Topics mentioned in this article
Isakapatnam
Crime Thriller Series
Amazon Prime Video
Bollywood