जियोहॉटस्टार पर सत्ता और साजिश का दिखेगा खेल, ढाई चाल सीरीज का टीजर रिलीज

जियोहॉटस्टार ने ‘ढाई चाल’ सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें छात्र राजनीति, महत्वाकांक्षाओं और सत्ता के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जियो हॉटस्टार की अपकमिंग सीरीज ढाई चाल का टीजर रिलीज
NDTV
नई दिल्ली:

जियो हॉटस्टार पर नवंबर में नई सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं. इसी बीच 27 नवंबर को रिलीज होने को तैयार एक नई सीरीज के टीजर से पर्दा उठा दिया है, जिसमें क्या छात्रों को राजनीति की दुनिया में उतरना चाहिए या अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए? एक सवाल से शुरू होने वाली कहानी दिखाई गई है. इसमें महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और सत्ता के संघर्ष से भरे एक रोमांचक ड्रामा दिखाया जाएगा, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिली है. जहां कैंपस की प्रतिद्वंद्विता गहरी है, वफादारी की परीक्षा होती है और हर कदम के अपने परिणाम होते हैं.

27 नवंबर को आने वाली ढाई चाल का टीजर

जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ढाई चाल सीरीज का टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी शुरुआत कॉलेज के कैंपस से होती है. जहां चुनाव लड़ने के लिए स्पीच बोलते हुए गगन अरोड़ा नजर आते हैं. इसके बाद मामला गहराता नजर आता है जहां सत्ता, साजिश और रणनीति का जिक्र होते हुए दिखता है. ‘ढाई चाल' 27 नवम्बर को केवल जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए रामायण के हनुमान,पापा के फार्महाउस से सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

Advertisement

ढाई चाल के बारे में 

इस सीरीज में गगन अरोड़ा, आदिल खान, अंकित सिवाच, राजेश कुमार, पारितोष सैंड, अंजलि तारतारी और ऋषिका लोर्के प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज के क्रिएटर रितेश शाह हैं, जबकि इसका निर्देशन सतीश कुमकुमनाथ नायर और नव निर्माण सिंह ने किया है. वहीं, फोकस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भूषण सूरी, रितेश शाह और पार्थ सूरी ने इसका निर्माण किया है. टीजर महत्वाकांक्षाओं, बदलते रिश्तों और सत्ता की खींचतान से भरी एक दिलचस्प कहानी की झलक पेश करता है, जहां हर चाल के अपने नतीजे हैं. 

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास

Featured Video Of The Day
5वें दिन भी दिल्‍ली की हवा बेहद खराब AQI 387 पहुंचा... प्रदूषण पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
Topics mentioned in this article
Jio Hotstar
Jio Hotstar Series

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं