देश भर में चीनी के दाम बढ़ने से जमाखोरी और कालाबाजारी की खबरें लगातार आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे लेकर अब सख्त निर्देश दिए हैं. चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी को लेकर सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. 30 दिन से ज्यादा दिनों तक कोई यहां पर चीनी का स्टॉक भंडारण नहीं कर सकता है. एक समय में कोई भी डीलर ।500 टन से ज्यादा स्टॉक अगर रखता है, तो उस पर एक्शन होगा. एस्मा के नियमों के आधार पर यहां पर कारवाई की जाएगी. मिलों में कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध है और सहकारी मिलों में 23,00,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी अभी भी जमा है और निगम मिलों की बात करें, तो यहां पर 5.28 लाख क्विंटल चीनी है. उत्तर प्रदेश में किसानों को रिकॉर्ड गन्ने का भुगतान भी हुआ है. 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये दिये गए हैं.