चीनी के दाम कम होने लगे हैं, सरकार दावा कर रही है. त्यौहारों से पहले चीनी की कीमत पर कोहराम मचा कई शहरों में चीनी के दाम 75 रुपये किलो ग्राम तक पहुंच गए, लेकिन सरकार की सख्ती से चीनी के दाम कम होने लगे. चीनी की एक्स मिल कीमत 18% घटकर 55 रुपये किलो ग्राम हो गयी है यानि थोक व्यापारियों को मिल से मिलने वाली चीनी 18% सस्ती हुई है. आमतौर पर क्स मिल और खुदरा कीमतों के बीच 7 से 8 रुपये का अंतर होता है. पिछले दिनों चीनी की मिल वाली कीमत 67 रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन खाद्य सचिव कह रहे हैं कि कड़े फैसले का असर दिखने लगा है. कालाबाजारी पर रोक और लाखों टन चीनी आयात से सुधार हुआ. देश में चीनी की कमी वाली अफवाहों पर अंकुश लगाया गया है. जमाखोरी की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं. इसके बाद देश में मिला मिल वाली चीनी के दाम 50 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं. मिल के बाद अब थोक और खुदरा बाजार में भी कीमत कम होने लगी है. यानी आम आदमी की रसोई तक फिर पहले की तरह चीनी मिलने वाली है. आम लोगों को फिर 50 रुपये के अंदर 1 kg चीनी मिल सकती है.