विश्व पर्यावरण दिवस: क्या जलवायु परिवर्तन का महामारी पर कोई असर है?
प्रकाशित: जून 05, 2021 05:30 PM IST | अवधि: 16:50
Share
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन एनडीटीवी डेटॉल बनेगा स्वस्थ्य इंडिया मुहिम के इस खास कार्यक्रम में आपका स्वागत है. आज जब हम कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो स्वास्थ्य, जलवायु और पर्यावरण के बीच का संबंध बनाना और भी जरूरी हो जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया भर में 5 जून को मनाया जाता है. इसका मकसद समुद्री और पर्यावरण के प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वन्य जीवों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और उसके खिलाफ काम करना है. विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम है इकोसिस्टम रिस्टोरेशन है..