शाहीन बाग में 26 दिन से CAA और NRC के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी हैं. इसमें खासकर मुस्लिम महिलाएं हैं. इन महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार सीएए, एनआरसी को नहीं हटाती वे भी यहां से नहीं हटेंगी. इस धरने के दौरान महिलाओं के हाथों में तमाम शेर लिखे पोस्टर देखे गए, जिनमें सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है.