IB अफसर अंकित शर्मा के हत्यारे ताहिर हुसैन पर फैसला आने के बाद क्यों छिड़ी बहस?

  • 11:36
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

दिल्ली दंगों को लेकर कोर्ट के फैसले के बाद देश का राजनीतिक पारा एक बार फिर से चढ़ गया है. एनडीटीवी (NDTV) के खास शो 'तीन का तरकश' में एंकर मीनाक्षी कंडवाल के साथ लाइव डिबेट के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नेताओं ने एक-दूसरे को ताहिर हुसैन के साथ पुरानी तस्वीरें दिखाना शुरू कर दिया. एक तरफ जहां भाजपा और अन्य पैनलिस्ट ने अरविंद केजरीवाल और ताहिर हुसैन की मुस्कुराती हुई तस्वीर दिखाई, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं ने कपिल मिश्रा के साथ ताहिर हुसैन की पुरानी तस्वीर दिखाकर पलटवार किया. इस दौरान डिबेट में तीखी बयानबाजी, मर्यादित भाषा की सीमाओं को लांघने की कोशिश और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का एक अंतहीन सिलसिला देखने को मिला.

संबंधित वीडियो