छात्रों के मुद्दे और कथित लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. वह प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और अपनी मांग पर अड़े रहे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए. राहुल गांधी ने स्पष्ट संकेत दिया कि मांग पूरी होने तक वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर पूरी रात धरना जारी रख सकते हैं.