नेपाल में ग्लेशियर फटने से मची तबाही, बिना बारिश पहाड़ों से फटे 'वाटर बॉम्ब' ने लील लिए कई गांव

  • 10:15
  • प्रकाशित: अगस्त 26, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसी हिमालयी प्राकृतिक आपदाओं की डरावनी यादें ताजा कर दी हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि बिना भारी बारिश के यह खौफनाक सैलाब आ गया. शुरुआती जांच, सैटेलाइट तस्वीरों और काठमांडू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस त्रासदी का मुख्य कारण नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुआ 'आइस-रॉक एवलांच' (बर्फ और चट्टानों का खिसकना) और ग्लेशियर का टूटना है. तिब्बत से निकलने वाली भोटे कोशी और उसकी सहायक नदी ल्हादे के संकरे रास्ते में बर्फ और पत्थरों का एक विशाल हिस्सा गिरने से एक अस्थायी झील बन गई थी. पानी के भारी दबाव के कारण यह प्राकृतिक बांध अचानक टूट गया, जिससे भयंकर बाढ़ आ गई और कई इलाके तबाह हो गए.

संबंधित वीडियो