पश्चिम बंगाल : बीरभूम हिंसा मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की

  • 3:34
  • प्रकाशित: मार्च 23, 2022
पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की है. बीजेपी की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम पूरे बीरभूम इलाके का दौरा करेगी. बता दें यहां आठ लोगों की मौत हो गई है. कई घर जलाए गए हैं. तृणमूल नेता की हत्या के बाद यहां पर काफी हिंसा भड़क गई थी.