हुगली के खानकुल इलाके के एक मतदान बूथ पर फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर तनाव की खबर सामने आई है. आईएसएफ और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच आरोप‑प्रत्यारोप के बाद झड़प हुई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. वहीं तारकेश्वर विधानसभा के बूथ नंबर 123 पर वोटिंग देर से शुरू होने पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से मतदान और झड़प से जुड़ी ताजा अपडेट्स सामने आ रही हैं.