एनडीटीवी के महा-एग्ज़िट पोल में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल की सियासी तस्वीर सामने आ रही है. बंगाल में कांटे की टक्कर, अलग‑अलग पोल्स में कहीं टीएमसी को बढ़त तो कहीं बीजेपी मज़बूत चुनौती देती दिख रही है. असम में साफ रुझान बीजेपी की वापसी के संकेत दे रहे हैं, जबकि केरल में सरकार बदलने के आसार हैं. तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प है और नए चेहरों की एंट्री ने सियासत गर्मा दी है. 4 मई को नतीजे तय करेंगे किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी.