West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने 284 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है। बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।