Bihar Board Results 10th Toppers: बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में टॉप किया है. पूरे राज्य में दो टॉपर्स में सबरीन परवीन का नाम भी शामिल है. उनकी कहानी काफी कमाल की है. चेहरा कलां प्रखंड के एक छोटे से गांव की बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में परचम लहराया है. सबरीन परवीन, जिन्होंने अपनी सफलता से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे वैशाली जिले का नाम रोशन किया है, उनके पिता मोहम्मद शहजाद आलम, बंगाल के रामपुरहाट में एक पुरानी टायर की दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी.