कानून के विरोध के पीछे की कहानी क्या है क्या वाकई कानून में गड़बड़ी है इसलिए विरोध हो रहा है या फिर कानून को सियासी हथियार बनाया जा रहा है। दरअसल, आज जम्मू कश्मीर विधानसभा में कानून को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। सत्तारुढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक ने कानून की कॉपी फाड़ दी। मणिपुर में बीजेपी के नेता के घर हमला किया गया है। उधर, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में दरार के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच यूपी में प्रदर्शनकारियों पर सरकार और प्रशासन ने सख्ती शुरु कर दी है।