विक्रम-1 की लॉन्चिंग आज, भारत रचने जा रहा इतिहास, PM Modi ने दी बधाई

  • 9:23
  • प्रकाशित: जुलाई 18, 2026

आज भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. स्काईरूट एयरोस्पेस का ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने जा रहा है. यह भारत में विकसित पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसकी पहली उड़ान को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया है. इस लॉन्च को बेहद खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और देश की अंतरिक्ष तकनीक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

संबंधित वीडियो