दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने और उनकी मांगों पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील शिंदे ने कहा है कि पुलिस की जवाबदेही जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां तक आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई की बात है, दिल्ली के उप−राज्यपाल नजीब जंग पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं।