बिहार में पिछले दिनों हुए ट्रेन हादसे को लेकर रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी के बयान से नाराज जेडीयू ने उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए यूपीए को चेतावनी भी दे डाली है कि खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर उनके समर्थन का भरोसा न पालें। वहीं अधीर चौधरी अपने बयान पर कायम हैं।