छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर हुआ हमला काफी सुनियोजित था। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से विस्फोट करने से पूर्व पेड़ गिराकर सड़क को बाधित कर दिया था। विस्फोट में काफिले का एक वाहन भी चपेट में आ गया। हमले के बाद नक्सलियों ने समीप के पेड़ों में आग लगा दी।