एनडीटीवी-कोका कोला सपोर्ट माई स्कूल के सीजन-2 के 12 घंटे का टेलीथॉन बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से शुरू हुआ। इस मुहिम के ब्रांड एंबैसेडर सचिन तेंदुलकर हैं और टेलीथॉन के दौरान दान में प्राप्त राशि का उपयोग स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर खर्च होता है। पिछले साल इस मुहिम के तहत 43 हजार बच्चों को लाभ पहुंचाया गया।