Vedanta Power Plant Blast: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एक और मजदूर की मौत | Breaking News वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इलाज के दौरान एक और घायल श्रमिक की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।हादसे में घायल 10 मजदूरों का अब भी इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।