Vanraj Andekar Shot: पुणे नगर निगम के NCP के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या

  • 3:40
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2024

Pune News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुणे नगर निगम एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी..  5 राउंड गोलियां चलने की खबर है। जब ये हमला हुआ तब आंदेकर के साथ कोई नही था। मौके का फायदा उठाकर दोपहिया वाहन पर आये हमलावरों ने पहले उस पर गोली चलाई और फिर उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया।  गंभीर रूप से घायल अंदेकर को केईएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी।