अमेरिका मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिल रही हार पर ईरान का बयान सामने आया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका की जनता ट्रंप को उनकी नीतियों का जवाब दे रही है. अमेरिका मिड टर्म चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि वाशिंगटन की सत्ता का संतुलन किसके हाथ में रहेगा. क्या सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रखेगा या फिर विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर करेगा. अमेरिका में वोटों की गिनती लगातार जारी है. ऊपरी सदन यानि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की 435 सीटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में ट्रंप को झटका लगता हुआ नजर आ रहा है.