Iran-US War: सीजफायर की तैयारी के बीच क्या चाल चल रहा अमेरिका, कुछ बड़ा होने वाला है

  • 4:14
  • प्रकाशित: अप्रैल 01, 2026


सीजफायर की चर्चाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा सैन्य कदम उठाते हुए तीसरा विमानवाहक पोत मध्य पूर्व रवाना कर दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार USS George H.W. Bush को युद्ध क्षेत्र की ओर भेजा गया है, जबकि पहले से दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर मौजूद हैं.

इससे पहले USS Abraham Lincoln और USS Gerald R. Ford पहले ही उस रीजन में तैनात थे. राष्ट्रपति ट्रंप एक तरफ युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर की तैनाती ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

USS George H.W. Bush के साथ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर्स भी तैनात किए गए हैं और इसका संचालन US Central Command करेगा. अमेरिका ने Operation Epic Fury के तहत मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी को 2003 के इराक युद्ध के बाद सबसे बड़े स्तर पर पहुंचा दिया है.

USS George H.W. Bush Nimitz-class का अंतिम विमानवाहक पोत है, जो 2009 से सेवा में है.
यह पोत 1,092 फीट लंबा, 1 लाख टन से अधिक वजनी, दो परमाणु रिएक्टरों से संचालित और 70 से ज्यादा विमानों व 5,000 कर्मियों को ले जाने में सक्षम है.

ईरान पहले दावा कर चुका है कि उसने USS Abraham Lincoln पर मिसाइल हमला किया, जिसे बाद में ट्रंप ने आंशिक रूप से स्वीकार किया था. तीन एयरक्राफ्ट कैरियर की तैनाती के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका हमले की तैयारी कर रहा है या फिर उसे ईरान से गंभीर चुनौती का डर है.

संबंधित वीडियो