राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में एक प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि मुझे कई तरह की बातें कहीं गईं, मगर मैं सब बातें भूलने को तैयार हूं. हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास भी किया गया. मगर जनता का इंटरेस्ट हमें दिखेगा तो हम मान-अपमान भूल जाएंगे और एनडीए में ही रहेंगे.