यूपी में महिलाओं को ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, CM योगी ने किया ऐलान

  • 2:31
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त लोन का ऐलान किया गया है. योजना के तहत पहले चरण में 20,000 का लोन मिलेगा. समय पर भुगतान करने पर दूसरी किस्त 30,000 की होगी और दूसरी किस्त चुकाने पर तीसरी किस्त में 50,000 तक की क्रेडिट लिमिट बढ़ा दी जाएगी. कुल 1 लाख रुपये तक बिना एक रुपया ब्याज के मिलेगा. ई-रिक्शा योजना में भी 2 लाख रुपये तक के वाहनों की खरीद पर विचार की बात है.