उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सौगात देने की तैयारी में है. सरकार की योजना के तहत प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे. यह रकम सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी. योजना के तहत पहली किस्त 20 हजार रुपये दिसंबर में, दूसरी किस्त 30 हजार रुपये और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये की होगी. यानी तीन किस्तों में प्रत्येक महिला के खाते में कुल एक लाख रुपये पहुंचेंगे. इस तरह की स्कीम पिछले साल बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई थी. हालांकि वहां जीविका के जरिए महिलाओं को 50-50 हजार रुपए दिए जाने की योजना है. चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपए खातों में दिए गए थे.