UP Election 2027 : महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी? अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान

  • 27:16
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

क्या उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 50-50 हजार रुपये देने जा रही है? समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि भाजपा सरकार महिलाओं को सालाना 50 हजार रुपये देने की तैयारी में है और इसकी घोषणा चुनाव से ठीक पहले की जा सकती है. अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जिस 50 हजार रुपये सालाना देने की बात अब की जा रही है, वह राशि पिछले 10 वर्षों में भी महिलाओं को दी जा सकती थी. अखिलेश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा है. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि क्या महिलाओं को लेकर भाजपा की कोई बड़ी योजना आने वाली है? और क्या ऐसे संभावित ऐलानों से विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी, की चिंता बढ़ गई है? यूपी चुनाव 2027 से पहले इस मुद्दे ने नई सियासी बहस छेड़ दी है.

संबंधित वीडियो