यूपी सरकार ने फसल की बरबादी से मरने वाले किसानों के घर वालों को सात लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। गैर-सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है जिनमें 35 ने खुदकुशी की है। सरकार ने 500 करोड़ की रकम मुआवजे के लिए जारी की है। लेकिन फसलों की बरबादी के सर्वे का काम बहुत सुस्त है।