यूपी में 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन का टारगेट कंप्‍लीट, CM योगी ने लिखी पाती

  • 1:16
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

CM Yogi Ki Paati: एक पेड़ मां के नाम कैंपेन में उत्‍तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा हो गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को एक पत्र लिखकर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ने 40 करोड़ पौधे लगाकर नया इतिहास रचा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 जनभागीदारी का एक महाअभियान बन गया है, जिसने पर्यावरण संरक्षण को नई शक्ति प्रदान की है. बता दें कि 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन पूरे देश में चलाया जा रहा है. 

संबंधित वीडियो