उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले काफी उठापटक देखने को मिल रही है. एक तरफ सीएम योगी और अखिलेश चुनावी हुंकार भर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मुस्लिम वोट में सेंधमारी पर पूरा जोर लगा रहे हैं. अखिलेश यादव पर लगातार टारगेट कर रहे हैं, ओवैसी ने समाजवादी पार्टी से बड़ा सवाल पूछा- जब मुलायम सिंह के क्षेत्र में विकास के काम हो सकते हैं तो आजमगढ़ में क्यों नहीं हो सकते, जबकि आजमगढ़ में तो सांसद विधायक भी यादव हैं. एक तरफ ओवैसी अखिलेश पर पलटवार कर रहे हैं, वहीं अपने चुनावी मंच से बनारसी साड़ी और बुनकरों का मुद्दा उठा रहे हैं. सरकार पर आरोप लगा रहे हैं बनारसी साड़ी का कारोबार ठप हो गया है. पूर्वांचल पर ओवैसी की नजर है बनारसी साड़ी का मुद्दा बना रहे हैं. कह रहे हैं बनारसी साड़ी कारोबार ठप है. पीएम मोदी ने इस पर कुछ नहीं बोला. साथ ही मुरादाबाद, सहारनपुर, कानपुर और आजमगढ़ में 5 से ज्यादा बड़ी रैलियां कर चुके हैं. ओवैसी ने जून 2026 से अब तक बहराइच, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़ में रैलियां की हैं.