UNESCO World Heritage: Assam के 'मैदाम' शाही कब्र स्थल को मिला विश्व धरोहर का दर्जा

  • 3:06
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2024
असम में शाही परिवारों का कब्रगाह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. केंद्र ने कहा कि यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है. विश्व धरोहर समिति ने मैदाम को भारत के 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल करने की घोषणा की है.  असम के चराईदेव जिले में ये शाही कब्र स्थल स्थित है। यह भारत के महत्वपूर्ण मध्यकालीन आहोम राजवंश के शाही परिजनों के लिए बना कब्रगाह टीला है। इसे असम का पिरामिड भी कहा जाता है। शाही मैदाम केवल असम राज्य में चराईदेव में पाए जाते हैं। ये चीन से आईं ताई-अहोम जनजातियों के राजाओं के कब्र स्थल हैं।

संबंधित वीडियो