Mic On Hai: उज्जैन बवाल में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, CJP के प्रदर्शन से बढ़ा सियासी पारा! मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण विवाद और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन बेहद सख्त मूड में नजर आ रहा है। प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उपद्रवियों तथा पत्थरबाजों की पहचान कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। दूसरी ओर, इस कार्रवाई और विवाद के विरोध में सीजेपी (CJP) ने 'जेल भरो आंदोलन' का आह्वान किया है, जिससे इलाके में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। देखिए मौके से एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट!